फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का छलका दर्द, बोले-अपना सामान ले जाओ और सीएम आवास में लगा हमारा भिजवा दो

Mon, 11 Jun 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौपाल के तीसरे दिन ही मैनपुरी पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर खूब निशाना साधा। भाषण में सरकारी बंगले को खाली कराने का दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन


अखिलेश ने दो टूक शब्दों में कहा कि नेताओं को घर में उलझाकर भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव को निकालने की चाल चली है। भाजपाई भूल गए हैं कि सपाई जब मैदान में आएंगे तो भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को करहल विस क्षेत्र के गांव जौराई में सपा नेता हरिप्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि कहा कि भाजपा सरकार के अफसर सरकारी बंगले से टोटी ले जाने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन सैफई में रहने के बाद जिस दिन लखनऊ जाऊंगा, बाजार से खरीदकर टोटी लौटा दूंगा। सरकार लिस्ट भिजवा दे हम क्या सामान ले गए। सभी सामान तत्काल ही एक्सप्रेस वे से होते हुए भिजवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपना सामान ले जाओ और मुख्यमंत्री आवास में लगा हमारा सामान वापस कर दो। 

उन्होंने कहा कि चुनाव से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। उप चुनाव के वक्त जिन्ना की बात की। गुजरात चुनाव के वक्त खिलजी और रानी पद्मावती की बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुआ कहा कि सीएम जहां जाते हैं वहां अच्छा परिणाम आता है। 

कैराना और नूरपुर में सीएम और भाजपा के मंत्री लगे रहे और रिजल्ट सामने है। अब मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने का दावा किया जा रहा है। वह बाबा बन गए, लेकिन क्रोध नहीं गया। जनसभा को बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह, विधायक सदर राजकुमार यादव, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा आदि रहे।  

देश को नहीं पाकिस्तान से खतरा  
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सीमा पर जवानों को फेंसिंग से आगे कंट्रोल लाइन पर खड़ा कर दिया है। इससे आयेदिन जवान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं है। 

पाकिस्तान से सिर्फ राजनीतिक खतरा है। बीजेपी पाकिस्तान की बात करके राजनीतिक लाभ ले रही है और प्रधानमंत्री जन्मदिन पर पाकिस्तान खीर खाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ ही देश का मुसलमान जन गण मन कहने के लिए तैयार है, भाजपा जिद क्यों करती है।  
विज्ञापन

आरक्षण के नाम पर साधा वोट बैंक 
अखिलेश यादव ने आरक्षण के नाम पर वोट बैंक साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दलित और पिछड़ी जातियों को 50 प्रतिशत आरक्षण में बांध दिया है। जो कम हैं उन्हें ज्यादा मिल रहा है और जो ज्यादा हैं। उन्हें कम मिल रहा है। आबादी के आधार पर लाभ मिलना चाहिए।  

अखिलेश ने मंच से की बड़ीं घोषणाएं  
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 30 लाख रुपये से नीचे की सभी गाड़ियों का टोल माफ किया जाएगा। किसानों के सभी तरह के वाहनों का टोल माफ होगा। 3.05 लाख के लोहिया आवास को पांच लाख रुपये का किया जाएगा। समाजवादी पेंशन की धनराशि पांच सौ रुपये से बढ़ाकर 15 सौ रुपये की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें