फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल

Sat, 22 Jul 2023 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने मणिपुर घटना पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि मणिपुर की घटना ने विश्व में देश की प्रतिष्ठा गिराई है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 
विज्ञापन
अखिलेश ने मैनपुरी में कहा- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने मणिपुर की घटना पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश की प्रतिष्ठा विश्व में गिराई है। दो महीने से मणिपुर आग में जल रहा है। सरकार की गुप्तचर एजेंसियां पूरी तरह फेल साबित हुई हैं। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को भाजपा सरकार रोक नहीं पा रही है। बेवर के गांव नगला खोकर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर जेल भेजा जा रहा है। वाराणसी में टमाटर बेचने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। सरकार टमाटर के दाम तो कम नहीं कर सकी। टमाटर की दुकानों पर पुलिस जरूर बैठा दी। सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। मणिपुर की घटना के शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा को वोट देने वाली महिलाएं भी खुद को असुरक्षित मानने लगी हैं।

यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह

विज्ञापन

कहा कि देश की एक तिहाई जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा ने सरकार बनने के बाद समाज के किसी वर्ग का भला नहीं किया है।  महंगाई का विरोध करने वालों को सरकार जेल भिजवा रही है। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। सरकार मनमानी करने पर उतारू है। किसान की आय दोगुनी करने का वादा हवाई साबित हुआ है। महंगाई से उद्योगपतियों को लाभ हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- हनी ट्रैप: फेसबुक पर आई वीडियो कॉल, बनाई अश्लील वीडियो; फिर शुरू हुआ सॉफ्टवेयर इंजीनियर से वसूली का खेल
 

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अस्पताल में गरीब का मुफ्त इलाज नहीं हो रहा है। सरकार ने कोई भी नया अस्पताल नहीं बनाया है। अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही दवाएं हैं। उप मुख्यमंत्री केवल हवाई घोषणाएं करने में व्यस्त हैं। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का सत्ता से जाना तय है। देश की जनता भाजपा के खिलाफ मन बना चुकी है। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, वोट सिंह यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- रातभर घर में नाचते रहे नाग-नागिन: परिवार वालों को घुसने तक नहीं दिया; फुफकार के बीच दहशत में यूं गुजरा समय
 

लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र में भाजपा का भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र में भरोसा है। निकाय चुनाव में भाजपा ने अधिकारियों की मदद से वोटों को लूटा है। लोकतंत्र की हत्या करके चेयरमैनी के पदों पर कब्जा किया है। निकाय के बाद सहकारिता के चुनाव में भी लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिकारियों की मदद से चुनाव प्रक्रिया में भाग ही नहीं लेने दिया है।

यह भी पढ़ेंः- उफान पर यमुना: हेरिटेज गार्डन, महताब बाग, बेबी ताज सहित कई स्मारक जलमग्न, सिल्ट जमा होने से हुआ भारी नुकसान
 
विज्ञापन

पीएम कौन ये भाजपा की नहीं हमारी चिंता

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा। यह भाजपा की नहीं हमारी चिंता है। हमारे पास प्रधानमंत्री बनने के लिए योग्य नेता हैं। हम तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। भाजपा में तो कोई विकल्प ही नहीं है। चुनाव के लिए भाजपा उन नेताओं को गठबंधन में शामिल कर रही है। जो नेता अभी तक भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरेाप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें