फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अखिलेश का आरोप- भाजपा के लिए अधिकारी मांग रहे वोट, प्रधानों-बीडीसी सदस्यों को दी जा रही धमकी

Mon, 28 Nov 2022 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अखिलेश यादव ने मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया है कि भाजपा के लिए अधिकारी वोट मांग रहे हैं। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ही लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन
कुरावली में सोमवार को अखिलेश यादव ने सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कर्मस्थली मैनपुरी ने देश की राजनीति में नेताजी को पहचान दी। सपा शासन में ही मैनपुरी में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। विकास कराने के लिए सपा का साथ दें। सोमवार को कुरावली और औंछा क्षेत्र की चुनावी सभाओं में उन्होंने सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा के लिए अब भाजपा नेता नहीं अधिकारी वोट मांग रहे हैं। प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को धमकाया जा रहा है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ही लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सपा विकास की बात करती है।

अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने ही किसानों और युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने जीवन भर लोगों को जोड़ने का काम किया। 2012 की सपा सरकार में नेताजी के संरक्षण क्षेत्र का विकास हुआ है। सभासद मनोज गुप्ता, रहूफ खां, श्यामबाबू यादव, सुरेश यादव, रिहान उल्ला खान, अमरदीप वाल्मीकि, सतीश यादव मौजूद रहे। 

सोच समझकर वोट दें- डिंपल  

सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बार सोच समझकर वोट करना है। आसपास देखना है कि क्या काम हो रहे हैं, क्या हमें नौकरियां मिल रही हैं। क्या हमारे किसानों को सही कीमत में डीएपी मिल रहा है। कहीं किसी का दमन या शोषण तो नहीं हो रहा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही वोट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें