फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकवि गोपाल दास नीरज को अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, बनवाएंगे स्मारक

Sun, 22 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
महाकवि को अखिलेश यादव ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाकवि और गीतकार पद्मश्री गोपाल दास नीरज को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा नेता शिवपाल यादव भी उनको श्रद्धांजलि देने आगरा आए। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिलेगा, वो गोपाल दास 'नीरज' की याद में स्मारक बनवाएंगे। या ऐसा कुछ बड़ा बनवाएंगे, जिसे देखकर देश-दुनिया के लोग पहचान सकें कि वो इसी मिट्टी से निकले हैं।
 
नीरज जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नीरज से काफी पुराना संबंध है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने बचपन में नीरज जी को खूब सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज की याद में बनवाएंगे स्मारक

उन्हें साहित्य शिरोमणि से सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि नीरज जी ऐसे कवि थे जो आम इंसान के साथ-साथ जब भी राजनीति भटकी, उन्होंने रास्ता दिखाया। हिंदी साहित्य जगत में के अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

अखिलेश ने कहा कि गोपाल दास नीरज जितने अच्छे कवि थे, उतने ही अच्छे इंसान थे। उनके जाने से साहित्य और कविता जगत को अपूर्ण क्षति हुई है। उन्होंने जहां एक से बढ़कर एक गजल-शेर लिखे, वहीं फिल्मों के लिए बेहतरीन गीत लिखे। 

नीरज जी मूलरूप से इटावा जिले के थे इसलिए सपा को जब भी सरकार बनाने का मौका मिलेगा, उनकी याद में उनके नाम से कुछ बड़ा बनाएंगे। जैसे लाइन सफारी को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं, उसी प्रकार उनकी यादगार को देखने आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें