फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ByPoll:  अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव की दो टूक, इस लड़ाई में फूफा, न कोई भतीजा...सपा v/s भाजपा की जंग

Thu, 24 Oct 2024 07:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Karhal By-Election: अखिलेश यादव ने जिस विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया, वहां से भाजपा ने उनके जीजा अनुजेश यादव को टिकट दिया है। भाजपा से टिकट घोषित होने के बाद ही अनुजेश यादव सीधे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सवालों का दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये फूफा-भतीजे की नहीं, भाजपा और सपा की लड़ाई है। 
विज्ञापन
तेज प्रताप, अखिलेश यादव, अनुजेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karhal Bypoll 2024:  भाजपा से टिकट घोषित होते ही प्रत्याशी अनुजेश यादव अपने गांव भारौल से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा की लड़ाई फूफा और भतीजा नहीं भाजपा और सपा की लड़ाई है। इसमें भाजपा की जीत होगी। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे से भाजपा ने करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने फिरोजाबाद जनपद के भारौल निवासी पूर्व विधायक उर्मिला यादव के पुत्र और सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के फूफा अनुजेश यादव को करहल उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। अपने नाम की घोषणा होने के बाद अनुजेश यादव मैनपुरी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनाई। 


ये भी पढ़ें -  UP Bypolls 2024: करहल में दिलचस्प मुकाबला, मैदान में दो यादव, दोनों लालू-मुलायम के दामाद, आपस में फूफा-भतीजे

 

जनता भाजपा को दिलाएगी जीत- अनुजेश 
पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि करहल उपचुनाव में फूफा और भतीजा आमने-सामने हैं आखिर जीत किसकी होगी। इस पर अनुजेश यादव ने कहा कि करहल की लड़ाई फूफा और भतीजा नहीं भाजपा और सपा की लड़ाई है। इसमें जनता भाजपा को जीत दिलाएगी। जब उनसे कहा गया कि चुनाव लड़ने से उनकी रिश्तेदारी में खटास आएगी तो उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल भी पहले अलग पार्टी बनाकर लड़ चुके हैं। 

ये भी पढ़ें - UP Bypoll: बसपा ने यूपी उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें- किसे, कहां से दिया टिकट

 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अजय पाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें