फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी में अखिलेश यादव ने किया नामांकन, सूबे की सियासत में हॉट सीट बनी करहल

Mon, 31 Jan 2022 10:59 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल विधानसभा सीट इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में हॉट सीट बन गई है। करहल में सपा के वर्तमान विधायक सोबरन सिंह हैं।
विज्ञापन
सपा मुखिया ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी में करहल विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। सैफई से सोमवार की सुबह नामांकन दाखिल करने के लिए जब अखिलेश निकले तब जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अखिलेश यादव करहल कस्बा होते हुए मैनपुरी पहुंचे। विजय रथ पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे अखिलेश यादव ने रास्ते में खड़े कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। नामांकन कक्ष में अखिलेश यादव के साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मौजूद थे। अखिलेश ने नामांकन के लिए निकलने के समय एक ट्वीट भी किया था। करहल मेरा दूसरा घर- अखिलेश
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि करहल मेरा दूसरा घर है और नेताजी की कर्मभूमि भी है। मैं यहां से चुनाव लड़कर न केवल जीतूंगा बल्कि सपा प्रदेश में सरकार भी बनाएगी। भाजपा से जनता परेशान है, इस बार जनता भाजपा का सफाया करेगी। मैनपुरी का विकास पहले भी सपा सरकार में हुआ है और आगे भी होगा। करहल क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा। करहल से सपा की एतिहासिक जीत होगी।


 

 

विज्ञापन

अखिलेश यादव के बाद इन्होंने किया नामांकन
किशनी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया और भोगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आलोक शाक्य साइकिल से सपा कार्यालय पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों ने अखिलेश यादव के बाद कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन दाखिल करने के दौरान करहल सीट से वर्तमान विधायक सोबरन सिंह यादव साथ थे। मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 
सुबह दस बजे ही पहुंच गए थे प्रो. रामगोपाल यादव 
सोमवार को सुबह दस बजे ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कलक्ट्रेट पहुंच गए थे। उनके साथ उनके भांजे और वर्तमान में एमएलसी अरविंद यादव भीथे। अखिलेश के नामांकन तक वे नामांकन कक्ष में ही उपस्थित रहे। नामांकन से लौटते वक्त उन्होंने कहा कि अखिलेश की जीत प्रदेश में सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दावा भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें