फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भरोसा कम और काम ज्यादा...भाजपा से सीख लिए समीकरण बनाना, अखिलेश यादव ने कह दी ये बड़ी बात

Sat, 06 Dec 2025 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इंडिगो परिचालन संकट पर कहा कि उद्योगपतियों को ताकतवर करोगे, तो इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2027 में जिले में समीकरण बदलेंगे। हमने भाजपा से समीकरण बनाना सीख लिया है। इस बार भरोसा कम और काम ज्यादा होगा। भाजपा की तरह हम भी सर्वे कराएंगे। उन्हीं साथियों को मौका देंगे, जो जनता के बीच काम कर रहे हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का।
विज्ञापन

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पत्नी डिंपल यादव और सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन के साथ फतेहपुर सीकरी आए थे। यहां उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। मीडिया से कहा कि इंडिगो जैसी घटनाओं से सरकार को सबक लेना चाहिए। अगर उद्योगपतियों को ताकतवर बनाओगे, तो ऐसी घटनाएं ही होंगी। डॉ. आंबेडकर के लिए कहा कि उनका दिया संविधान किस्मत की किताब है। इसने हमें आरक्षण दिलाया है। हमारी बहन बेटियों को हक दिलाया है।



एसआईआर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार वोट बनाने के स्थान पर वोट कटवा रही है। हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए। इस बार चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे। आगरा मेट्रो को सपा की देन बताया। उन्होंने बिहार चुनाव पर कहा कि भाजपा कहती है कि बिहार से गंगा बंगाल को जाएगी। मगर, अब गंगा उल्टी बहेगी। यमुना के हाल पर सवाल उठाया कि आप बताइए केसी घाट पर कोई आचमन कर सकता है क्या। उन्होंने लखनऊ की तर्ज पर आगरा में रिवरफ्रंट गार्डन बनाने की बात कही।






 

जया बच्चन के बुलावे पर दरगाह पहुंचे अखिलेश
सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन के बुलावे पर अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी पहुंचे। यहां जया बच्चन को चादर चढ़ानी थीं। वह चार्टर फ्लाइट से सुबह हवाई अड्डे पर उतरीं। फिर हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंची। अखिलेश और डिंपल सैफई से सड़क मार्ग से सीधे फतेहपुर सीकरी आए।



इस दौरान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, राजपाल यादव, सुरेन्द्र चौधरी, शब्बीर अब्बास, पवन प्रजापति, राहुल चौधरी, रिजवान रहीसुद्दीन मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

इससे पहले फतेहाबाद रोड पर सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी ने अखिलेश का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें