फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना: मैनपुरी में बोले- बलात्कारियों और बैंक लुटेरों पर कब चलेगा बुलडोजर

Thu, 14 Apr 2022 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बलात्कारियों और बैंक लुटेरों पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने कहा कि जो बाबा संत लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं उनका क्या होगा। लखनऊ में एक संत को जेल जाना पड़ा। सीतापुर के एक महंत को जेल जाना पड़ा। ऐसे बहुत लोग हैं जिन पर सरकार को नजर रखकर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा किअयोध्या में पांच साल की ब्राह्मण परिवार की एक बेटी के साथ हुई घटना के बाद परिवार के सदस्य की जान तक चली गई। क्या उस ब्राह्मण परिवार की बेटी का इलाज से लेकर के परिवार तक की मदद सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि बैंक में जमा लोगों के रुपये गायब हो रहे हैं। लॉकर में रखा सामान गायब हो रहा है। क्या उन पर भी बुलडोजर चलेगा। बुलडोजर संस्कृति आखिर प्रदेश को कहां ले जाएगी। लगता है अब न्यायपालिका नहीं बुलडोजर ही न्याय देगा।

सपा की हार पर बोले- र कहीं न कहीं चूक जरूर हुई 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके अनुसार ही पार्टी काम करेगी। हर अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा। जन समस्याओं के निराकरण के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी। चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल, खाद महंगी हुई है। घर बनाना मुश्किल हो गया है। उद्योग, रोजगार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है लेकिन कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है। चुनाव आयोग द्वारा अपडेशन के बाद समीक्षा शुरू की जाएगी। 

अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। विधानसभा चुनाव में समाज के हर वर्ग ने हमको वोट दिया है। हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सीधे कार्यकर्ताओं से संपर्क रखें। कार्यकर्ता का उत्पीड़न होने पर विरोध करें।

विज्ञापन


विज्ञापन

मैनपुरी में सपा की हार पर किया मंथन 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि सपा संरक्षक और अध्यक्ष ने मैनपुरी की दो विधानसभा सीट सदर और भोगांव में हुई सपा की हार के कारणों की समीक्षा की।



बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह समेत सपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा और विधान परिषद चुनावों में सपा को मिली हार को लेकर पार्टी नेताओं की क्लास लगाई। इससे पूर्व सपा संरक्षक के पार्टी कार्यालय पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें