भोगांव से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
भोगांव में आबकारी मंत्री मैदान में
भोगांव विधानसभा सीट पर भी प्रदेशभर की नजर है। मैनपुरी जिले की इस सीट पर भाजपा ने प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री और मौजूदा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को चुनाव मैदान में उतारा हैं तो वहीं सपा ने तीन बार विधायक रहे एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आलोक शाक्य को टिकट दी है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
किशनी में दर्जा राज्यमंत्री हैं कमल के सिपहसालार
जिले की किशनी विधानसभा सीट भी वीआईपी से कम नहीं है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के सदस्य) डॉ. प्रियरंजन ‘आशू दिवाकर’ मैदान में हैं। उनकी टक्कर सपा के वर्तमान विधायक बृजेश कठेरिया से है।
करहल से 38405 वोटों से जीती थी सपा
समाजवादी पार्टी के लिए करहल विधानसभा सीट सबसे सुरक्षित मानी जाती है। 1993 से लेकर 2017 तक हुए छह विधानसभा चुनाव में पांच बार इस सीट पर सपा काबिज हुई है। 2007, 2012 और 2017 का चुनाव सपा प्रत्याशी सोवरन सिंह यादव ने जीता। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सोवरन सिंह यादव ने 38405 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 104221 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रमा शाक्य को 65816 वोट मिले। वह दूसरे नंबर पर रही थीं।