फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पूर्व सैनिक सम्मेलन में बोले अखिलेश- देश की सेवा करने वाला कभी अग्रिवीर नहीं बनना चाहेगा

Wed, 23 Nov 2022 02:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अखिलेश ने कहा कि सबसे ज्यादा रिटायर्ड फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा के क्षेत्रों से हैं। उन्होंने सैनिकों से कहा कि अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत कर देंगे तो इस चुनाव में सपा की सबसे बड़ी जीत होगी।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सम्मेलन में बोलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने जिस तरह देश की सीमा की रखवाली पूरी जिम्मेदारी से की। उसी तरह लोकसभा सीट की रखवाली जिम्मेदारी से करें। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की याद में एक-एक वोट देकर चुनाव जिताएं। पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को सपा कार्यालय पर सैनिक सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन

 
अखिलेश यादव ने अग्निवीर सेना भर्ती योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वह कभी अग्रिवीर नहीं बनना चाहेगा। सपा मुखिया ने कहा कि नेताजी ने कभी किसी फैसले का मन बनाया तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया। नेताजी ने जनता और धरती कभी नहीं छोड़ी। 

पूर्व सैनिकों से की यह अपील 

अखिलेश ने कहा कि सबसे ज्यादा रिटायर्ड फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा के क्षेत्रों से हैं। अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत कर देंगे तो इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। आपके लोग हर जगह हैं। आपकी बात पर जनता भरोसा करती है। यहां की जनता ने नेताजी को सम्मान दिया है। भाजपा साजिश कर सकती है। 

विज्ञापन

अखिलेश ने किया जीत का दावा 

अखिलेश ने कहा कि जहां हमारा संगठन मदद कर रहा है, वहां आप भी कर देंगे तो सपा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। चाचा को लेकर जो चर्चा हो रही थी वो भी खत्म हो गई है। चार विधानसभा तो हम जीतेंगे ही लेकिन इस बार लग रहा है कि भोगांव विधानसभा भी जीत जाएंगे। पिछले चुनाव में बेईमानी ना होती तो भोगांव सीट भी जीत जाते। हर बूथ पर साजिश करके वोट काटे गए थे। 

घर-घर जाकर मिले अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को शहर में घर घर जाकर लोगें से मिले। कहीं दोस्ती तो नहीं नेताजी की दुहाई दी। सुनील वर्मा लालू के घर पहुंचकर उनके छोटे भाई कर्नल अनिल वर्मा के साथ सैनिक स्कूल धौलपुर के संस्मरणों को बताया। संजय गंभीर, बीनू बंसल, सुमन दिवाकर, अशोक चौहान फौजी, रजनेश मिश्रा गढिय़ा, आरडी निगम हिंदपुरम, योगेंद्र सविता गाड़ीवान के घर पहुंचकर नेताजी की कार्यशैली की दुहाई दी। अखिलेश यादव ने बिछिया रोड पर विश्वकर्मा समाज के सम्मेलन में भी भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें