फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले, करहल से अखिलेश को मिलेगी ऐतिहासिक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ऐतिहासिक जीत होगी। अन्य प्रत्याशियों को यहां अपनी जमानत भी बचाना मुश्किल होगा। वे करहल के गांव अंडनी में सपा नेता सत्यप्रकाश यादव के चाचा मातादीन यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा और उसकी गठबंधन की पार्टियों को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने इस बार प्रदेश सरकार में बदलाव का दावा भी किया। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वे वापस लौट गए। इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सुभाष चंद्र यादव, विधायक सोबरन सिंह यादव, अजन्ट सिंह यादव, एमएलसी अरविंद यादव, अंकुर यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, डॉ. रामकुमार यादव, मनोज यादव, सपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रामनारायण बाथम, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें