फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह पर बालगोपाल का जलाभिषेक करने का एलान

Tue, 16 Nov 2021 07:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने बड़ा एलान किया है। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती ने कहा है कि छह दिसंबर को वह श्रीकृष्ण के वास्तविक जन्मस्थान (शाही ईदगाह) पर बालगोपाल का जलाभिषेक करेंगे। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं राजश्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने मंगलवार को एलान किया कि छह दिसंबर को भगवान श्रीकृष्ण के वास्तविक जन्मस्थान (शाही ईदगाह) पर बालगोपाल का जलाभिषेक करेंगे। वहीं पर जेल थी। इसके लिए देश की विभिन्न नदियों का जल लेकर आएंगे। इस कार्यक्रम में पूरे देश से लोग एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को डैंपियर नगर के एक विद्यालय में मीडिया से बात करते हुए राज्यश्री ने कहा कि जलाभिषेक के लिए हम देश की विभिन्न नदियों का जल ला रहे हैं। जलाभिषेक के लिए बालगोपाल तैयार हो रहे हैं। हम उन्हें अंदर ले जाकर अभिषेक करेंगे। बालगोपाल एक छोटे से मंदिर में होंगे, हमारी इच्छा होगी कि यह मंदिर वहीं पर स्थापित भी हो। संगठन में गुजरात के अध्यक्ष संबित पटेल ने सोमनाथ मंदिर से जाकर जल ले लिया है। 

विवादित स्थल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वहां प्रवेश करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि हमारे पूर्वज भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मस्थान है। वहां हमें जाने से कौन रोकेगा। इस संबंध में 12 नवंबर को ही गृह मंत्रालय को बता दिया है। जलाभिषेक में कितने लोग होंगे, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि संख्या कितनी भी हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने अदालत में भी किया है दावा
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले में मथुरा के न्यायालय में दावा कर चुके हैं कि ईदगाह की जमीन श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट की है। इस मामले में सुनवाई चल रही है। राज्यश्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हाल ही में कह चुके हैं कि मथुरा के कार सेवकों पर पुष्प वर्षा होगी। 

न्यायालय पर भरोसा के मामले में कहा कि अयोध्या में न्यायालय का परिणाम काफी देरी से मिल पाया, हम श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मामले में इंतजार नहीं कर सकते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, विदेश प्रभारी राजेंद्र कौशिक, जिलाध्यक्ष छाया गौतम, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें