कार्यकर्ताओं ने सीओ के आने के बाद जाम खोल दिया। सीओ ने गोपालक गोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि वह गायों को चराने के लिए खेतों में रह रहा है। हिंदूवादी नेता संजय जाट ने सीओ से कहा कि हमें शक है कि यह गोकश है। संजय जाट ने सभी गायों को गोशाला भेजने और गायों के साथ रह रहे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि जानकारी मिली है कि 22 अगस्त को निर्माणाधीन लेदर पार्क पर एक कैंटर में गाय भरकर गोकशी के लिए गई हैं। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि सभी गायों को गांव डावली में स्थित गोशाला में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।