फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश सिंह ने चंबल को चमकाने का वादा निभाया

Wed, 06 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-काश्मीर की पीठ पर यमुना के बीहड़ के गांव रुदमुली के ब्रिगेडियर रनवीर सिंह ने आरएस पुरा सेक्टर के रूप में शौर्य गाथा लिखी थी तो चंबल के गांव कोरथ में ऐसी ही उपलब्धि की ख्वाहिश वायुसेना उपप्रमुख राकेश सिंह भदौरिया के समक्ष रखी गई। इस पर उन्होंने अपने चाचा को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि चंबल का सूरज भी एक दिन जरूर चमकेगा। यह बात बाह के एनडी जैन पब्लिक स्कूल में वायुसेना उपप्रमुख के सम्मान में आयोजित समारोह में प्रबंधक विनोद जैन ने उनसे जुडे़ संस्मरण सुनाते हुए कही तो हर कोई भावुक हो उठा। विद्यालय उनके परिवार को गांव जाकर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

बाह के कोरथ गांव निवासी एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया के वायुसेना उपप्रमुख बनने की खबर से क्षेत्र में गौरव और खुशी का माहौल है। इस पल को यादगार बनाने के लिए एनडी जैन पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। इसमें कोरथ गांव निवासी स्कूल के प्रबंधक विनोद जैन ने आरके सिंह से जुडे़ संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि आरके सिंह ने जो कहा था वो कर दिखाया। हमें उनकी उपलब्धि पर गर्व है। प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने कहा कि वायुसेना उपप्रमुख बनने की उपलब्धि वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। हर नौजवान आरके सिंह की खींची गौरव लाइन पर चलना पसंद करेगा। विद्यालय उनके परिवार को गांव में जाकर सम्मानित करेगा। पवन भदौरिया ने कहा कि यमुना के साथ अब चंबल का गांव भी देशभक्ति की गौरव पूर्ण उपलब्धि से जुड़ गया है। इस दौरान पठानकोट हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। छात्र-छात्राओं ने अपनी अभिव्यक्ति में आरके सिंह को अपना आदर्श बताया। उन्होंने भी हवाई जहाज उड़ाने के लिए पायलट बनने का संकल्प लिया। इस दौरान अनिल यादव, राकेश कुमार यादव, ओम गुप्ता, कमलेश कुमार, रेखा भदौरिया, विनोद चतुर्वेदी, अनुज गुप्ता, हरेन्द्र यादव, शुभम आदि ने विचार व्यक्त किए।
-------
बाह के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि : अरिदमन
बाह। कोरथ गांव निवासी एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया के वायुसेना उपप्रमुख बनने पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरिदमन सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बाह क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि गौरव की बात है। इससे क्षेत्र का मान बढ़ेगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणा का काम करेगी। सेना और खेल के मामले में हमेशा दुनिया ने बाह के जवानों का लोहा माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें