फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS MBBS Result 2018: क्षितिज अग्रवाल ने 24वीं रैंक के साथ किया आगरा टॉप

Tue, 19 Jun 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
टॉपर क्षितिज अग्रवाल को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीट के बाद एम्स की परीक्षा में भी आगरा के होनहारों ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। शहर के क्षितिज अग्रवाल ने ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल कर आगरा टॉप किया है। 
विज्ञापन


नीट में इन्होंने 95वीं रैंक हासिल की थी। नीट में यूपी टॉप करने वाले डिफेंस एस्टेट निवासी शिखर बंसल की 77वीं रैंक आई है। शिवपुरी केदार नगर निवासी नमन शर्मा ने 80वीं रैंक प्राप्त की है। नीट में इनको 320वीं रैंक मिली थी। 

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार की 81वीं रैंक आई है। सीबीएसई इंटरमीडिएट की टॉपर रही मानसी अग्रवाल ने 280 रैंक हासिल की है। नीट में मानसी ने 1064वीं रैंक प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

इन छात्रों ने भी पाई सफलता

वहीं सुभाष नगर निवासी नमन प्रताप सिंह ने 541वीं, दीक्षा अग्रवाल ने 862वीं, सौम्या पालीवाल ने 1479, विनोद शर्मा 1753 वीं रैंक प्राप्त की। इस सफलता से स्टूडेंट्स के परिवारों में खुशी का माहौल है। 

विशेषज्ञ जय वर्मा ने बताया कि नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, नागपुर और आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एम्स हैं। इसमें एमबीबीएस की 807 सीट हैं। एम्स की परीक्षा में लगभग दो लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 

उन्होंने एम्स की परीक्षा में 2649 सफल हुए हैं। तीन जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। एक हजार तक की रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को एम्स में प्रवेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

कार्डिएक सर्जन बनना चाहते हैं क्षितिज

आगरा टॉप करने वाले क्षितिज अग्रवाल सफल होने के लिए घंटों पढ़ाई से ज्यादा मन और दिमाग लगाकर पढ़ाई पर जोर देते हैं। उन्होंने तैयारियों के बारे में बताया कि व सोशल मीडिया और फेसबुक पर चैटिंग से परहेज करते हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल किया भी तो वो सिर्फ पढ़ाई के लिए। 

क्षितिज भविष्य में कार्डिएक सर्जन बनना चाहते हैं। दिल्ली के एम्स से पढ़ाई करना प्राथमिकता में है। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले क्षितिज के पिता डॉ. आलोक अग्रवाल न्यूरोसर्जन और मां डा. दीप्ति अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें