अहमदाबाद के विमान हादसे में जान गंवाने वाले अकोला निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा का शव सोमवार सुबह लगभग 8 बजे परिजन को सौंप दिया गया। बेटी का डीएनए मैच हो जाने पर ऐसा किया गया। इसके बाद बड़े भाई सतीश और बेटी अर्पणा ने वडोदरा के बड़ी बाड़ी स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया। दोनों ने दंपती को मुखाग्नि दी।
नीरज लवानिया गुजरात की एक कंपनी में मैनेजर थे और अपनी पत्नी अपर्णा और बेटी अर्पणा के साथ वडोदरा में रहते थे। वो 12 जून को एअर इंडिया के विमान से पत्नी का 50वां जन्मदिन मनाने लंदन में पत्नी के मामा के घर जा रहे थे। अहमदाबाद विमान हादसे में दंपती की मौत हो गई।