फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी के दौरे से पहले आगरा में चला बुलडोजर, टाटा गेट से खंदारी तक अफरा-तफरी; ठेल, शेड और काउंटर हटाए

Fri, 24 Jul 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले नगर निगम ने टाटा गेट से खंदारी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए गए तथा गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
सीएम योगी के दौरे से पहले आगरा में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले नगर निगम ने बृहस्पतिवार को टाटा गेट से खंदारी कैंपस तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाए। सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के साथ गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का 'कत्ल'


नगर निगम की टीम ने खंदारी चौराहा, सिकंदरा-बोदला, रामनगर पुलिया तथा टाटा गेट के आसपास सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लगाए गए ठेले, टिन शेड, काउंटर और अन्य अवैध ढांचों को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रेरा की बड़ी कार्रवाई: दो बिल्डरों पर बड़ा एक्शन, पांच फ्लैट नीलाम; गायत्री डेवलपवेल की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक


एक दर्जन से अधिक ठेल, टिन शेड और काउंटर जब्त किए गए। जेडएसओ मनोज पाल ने दुकानदारों से अपील की कि वह फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, जोगेंदर सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   ये है आशीष वशिष्ठ: 50 करोड़ रुपये की ठगी, फिर बुना ऐसा जाल; पुलिस और बैंक भी जिसमें उलझ गई


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें