फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारी को किसानों ने बंधक बनाया

विज्ञापन
किशनी में कृषि अधिकारी का घेराव करते किसान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। भाकियू किसान के चल रहे धरना प्रदर्शन में बुधवार को पहुंचे जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, एडीओ कृषि नरेश राठौर को किसानों ने घेर लिया। किसान दोनों अधिकारियों को करीब एक घंटे तक घरनास्थल पर बिठाए रहे। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम जयप्रकाश ने किसान नेताओं तथा किसानों को समझा बुझाकर दोनों अधिकारियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन का मांगों को लेकर धरना चल रहा है। प्रदर्शन के तीसरे दिन जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठे थे। एसडीएम जयप्रकाश ने किसानों से वार्ता की और समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को धरना स्थल पर पहुंचने की बात कही। शाम चार बजे कृषि अधिकारी सूयर्प्रताप सिंह एडीएओ नरेश राठौर के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों की बातचीत से असंतुष्ट किसानों ने दोनों अधिकारियों को चारों ओर से घेर लिया। अधिकारियों ने धरनास्थल से जाना चाहा, लेकिन किसानों ने उन्हें जाने नहीं दिया। किसान उनसे समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग कर रहे थे।
जानकारी होनेे पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को समझा बुझाकर दोनों अधिकारियों को मुक्त कराया। कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान नेताओं को खाद की उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। उर्मिला यादव, रेनू यादव, नेहा यादव, रामकांती, रामसिया, राजरानी, विनोद यादव, रामवीर यादव, उमेश पांडेय, श्याम पांडेय, सोनू दुबे, अतुल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें