कृषि मंत्री ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि देश में बड़ी मात्रा में दलहन और तिलहन का आयात हो रहा है। विदेशों से आयात कम हो और यूपी से दोनों खाद्य पदार्थों की भरपाई हो, इस दिशा में प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहित किया गया है। इस बार दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़िया रहने की संभावना है।
विधायक ने मांगा पक्का पुल
पिछले साल प्रदेश सरकार ने चंबल नदी के केंजरा घाट पर एमपी और यूपी के बीच पांटून पुल बनवाया था। विधायक पक्षालिका सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पक्के पुल की निर्माण की मांग की।