फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खाद फैक्टरी पकड़ने के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, डीएपी और पोटाश में मिला कुछ ऐसा

Fri, 16 Oct 2020 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नकली खाद को ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में भरकर बेचा जाता था। कृभको, आईपीएल, दयाल कंपनी,
उत्तम बायो फर्टिलाइजर के खाली और भरे हुए कट्टे फैक्टरी से बरामद किए गए। जिलाधिकारी की अनुमति लेकर मामले में मुकदमा दर्ज
कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
नकली खाद फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को हाथरस रोड के जेके नगर स्थित विशाल कांप्लेक्स में नकली खाद की फैक्टरी पकड़ी। इसमें नकली पोटाश, डीएपी और जिंक सल्फेट बनाया जा रहा था। फैक्टरी को सील कर दिया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी रामप्रवेश वर्मा के मुताबिक गोपनीय सूचना के आधार पर छापा मारा गया। विभाग की टीम देख सभी भाग निकले। एक गाड़ी निकल रही थी, उसकी फोटो खींच ली गई है। फैक्टरी में डीएपी, पोटाश और जिंक बन रहा था। मोरंग, पिसी हुई ईंट, नमक और रंग मिलाकर पोटाश बनाया जा रहा था। वहीं, डीएपी जैसे दिखने वाला दाना मिला। मार्बल पाउडर से जिंक बनाया जा रहा था। 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नकली खाद को ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में भरकर बेचा जाता था। कृभको, आईपीएल, दयाल कंपनी, उत्तम बायो फर्टिलाइजर के खाली और भरे हुए कट्टे  फैक्टरी से बरामद किए गए। जिलाधिकारी की अनुमति लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरामद हुआ
मौके से 197 क्विंटल डीएपी जैसी दिखने वाली दानेदार काले रंग की सामग्री, नमक 17 क्विंटल, दयाल मोनो जिंक के पैक पैकेट 10.70 क्विंटल, उत्तम गोल्ड मोनो के पैकेट 60 किलोग्राम, लाल रंग का पाउडर 7.8 किलोग्राम, काले रंग का पाउडर 700 ग्राम, हरे रंग का पाउडर दो किलोग्राम, 100 घन फीट लाल मोरंग का ढेर सहित फावड़ा, बेलचा, तराजू आदि सामान मिले। नकली फर्टिलाइजर ब्रांडेड कंपनियों के रेपर में भरा गया था। यहां से खाद की जानकारी देते पर्चे भी मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें