कासगंज। जनपद में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का जगह आयोजन किया जा रहा है। कृषि विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने की अपील की, वहीं मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने गंजडुंडवारा में बैंकेट हॉल में उर्वरक विक्रेता और किसानों के साथ मिलकर मतदाता जागरुकता बैठक का आयोजन किया। इसमें पटियाली विधान सभा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं और किसानों से सात मई को मतदान करने की अपील की। वहीं कृषक सेवा केंद्र पर मतदाता जागरूकता रैली में किसानों को मतदान करने के लिए अपील की और मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी जी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी गिरीश चंद्र ने दरियावगंज जलाशय पर मत्स्य पालकों को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान करने की शपथ दिलाई एवं उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश चंद्र ने ग्राम सैलई में सृष्टि फाउंडेशन की स्वीप टीम साथ दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान समाज सेवी अब्दुर्रब खान, आसिफ अली खान आदि मौजूद रहे।