फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजवीर के रोड शो में उमड़े समर्थक, चार बुलडोजर रहे शामिल

Sat, 04 May 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आज रविवार को एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी समय में भाजपा ने प्रत्याशी एवं सांसद राजवीर सिंह के समर्थन में शहर में रोड शो किया जो विभिन्न मार्गों से गुजरा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह के कटआउट लगाकर रोड शो में भाजपा के नेताओं और प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी की। रोड शो में चार बुलडोजर पर कार्यकर्ता सवार थे। वह कभी जय श्रीराम तो कभी पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। रोड शो का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रत्याशी व भाजपा नेताओं पर पुष्पवर्षा की। फूल मालाएं पहनाई गईं। भाजपा का यह रोड शो प्रभुपार्क से निकला। एक खुली जीप में सांसद एवं प्रत्याशी राजवीर सिंह, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सवार थे। वहीं दूसरी खुली जीप में सांसद के पुत्र एवं प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सौरभ सिंह, सांसद की पत्नी प्रेमलता, बेटी पूर्णिमा सवार थीं। भाजपा प्रत्याशी के परिवार के लोग हाथ जोडकऱ और हाथ हिलाकर सभी से वोट की अपील करते हुए समर्थन मांग रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा फिर देश में 400 का आंकड़ा पार कर सरकार बनाएगी। एटा लोकसभा में भाजपा की रिकॉर्ड 5 लाख मतों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी की हिस्सेदारी भाजपा की है बाकी 25 फीसदी में अन्य प्रत्याशियों की हिस्सेदारी है।

रोड शो में पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, सुनील वाष्र्णेय, सोरोंजी पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, राजवीर भल्ला, डीएस लोधी, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. बीडी राना, अनुराग वाष्र्णेय, जितेंद्र वाष्र्णेय, डॉ. खूब सिंह लोधी, अवधेश प्रताप सिंह, नीरज शर्मा, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, डब्बू वाष्र्णेय, शांतनु चौधरी, शिव कुमार भारद्वाज, यशवीर सिंह, अख्तर पठान, आकाशदीप रानू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें