फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लॉकों में एक ही केंद्र पर किसानों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कृषि संबंधी सुविधाओं को केंद्रीकृत करने के उद्देश्य से चार ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले के चार ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है। इसमें बेवर के गग्गरपुर, सुल्तानगंज के भोगांव, करहल में ब्लॉक परिसर के पास और मैनपुरी में दीवानी रोड पर इनका निर्माण कराया जाएगा। एक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। केंद्र पर किसानों को खाद और बीज के साथ-साथ यंत्रों की भी उपलब्धता रहेगी। ऐसे में किसानों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पूर्व में कुरावली में किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत किया गया था। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
ये होगा फायदा
किसान कल्याण केंद्र से किसानों को जहां प्रमाणिक बीज और खाद आसानी से मिलेगा तो वहीं कृषि उपयोगी यंत्र के लिए भी नहीं भागना पड़ेगा। इसके साथ ही फसलों में कोई रोग आदि होने पर यहां तैनात कृषि विभाग के कर्मचारी से भी संपर्क किया जा सकेगा। इतना ही नहीं विभागीय योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी सभी आवेदन यहां से कराए जा सकेंगे। इससे उन्हें जिले पर दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद चार ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन केंद्रों के बनने से किसानों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन

डॉ. गगन दीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें