बेवर (मैनपुरी)। फरवरी में गांव विक्कापुर निवासी एक युवक से तमंचा के बल पर बाइक लूट करने वाला इनामी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी की ओर से लुटेरे की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को उसे जेल भेजा गया।
थाना क्षेत्र के गांव विक्कापुर निवासी अनुज कुमार 24 फरवरी 2020 की सुबह गांव निवासी पीएसी जवान सनोज यादव को भोगांव बस स्टैंड छोड़ने के बाद घर वापस लौट रहा था। रास्ते में बनकिया- बघेला मार्ग पर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर बाइक व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस की जांच में घटना में पवन पुत्र धनपाल सिंह निवासी गांव भैंसरोली की संलिप्तता सामने आई थी। चार जुलाई को तत्कालीन एसपी अजय शंकर राय ने वांछित की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि इनामी लुटेरे को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।