फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढ़पुरा में मिला एक संदिग्ध, परिवार सहित क्वारंटाइन सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा(कासगंज)। सिढ़पुरा में एक महिला में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे परिवार समेत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। कस्बे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा में एक युवक 20 अप्रैल को महाराष्ट्र के जल गांव से पैदल आया था। उसकी पत्नी खांसी, बुखार से पीड़ित है। साथ ही सांस लेने में भी समस्या हो ही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के लक्षण देखते हुए महिला को परिवार के छह लोगों सहित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
परिजनों ने स्वास्थ्य टीम को बताया कि महिला क्षय रोग से पीड़ित है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतियात बरतते हुए कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूने ले लिए हैं। सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विनोद शर्मा ने बताया कि पूरे परिवार को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

बिना सूचना आने वालों के ले रहे नमूने
तमाम लोग बिना सूचना के ही दूसरे शहरों से जिले में आ रहे हैं। आस पास के लोगों के जानकारी देने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। महाराष्ट्र से आने वाले कई लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें