फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई घड़ी: धरातल पर उतरेगा 9138 करोड़ का निवेश, इस दिन होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी; पीएम करेंगे संबोधित

Thu, 15 Feb 2024 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वह घड़ी आ गई है जब 9138 करोड़ का निवेश धरातल पर उतरेगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर पीएम निवेशकों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
सूर सदन होगा निवेशक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अब वो घड़ी आ गई, जिसका लोगों को इंतजार था। फरवरी 2023 में ग्लोबल इनवेस्टर समिट में हुए करारों को 19 फरवरी को धरातल पर उतारा जाएगा। आगरा में 2.26 लाख करोड़ रुपये निवेश के एमओयू हस्ताक्षर हुए थे। जिनमें से धरातल पर 9138 करोड़ रुपये का निवेश होगा। करीब 18 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेश का भूमि पूजन करेंगे। सूरसदन में निवेशक सम्मेलन होगा। जहां लखनऊ से भूमि पूजन समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) का सीधा प्रसारण होगा। एक साल पहले समिट आयोजित हुई थी। तब जिले में 344 उद्यमियों व फर्मों ने 2.26 लाख करोड़ रुपये निवेश के लिए एमओयू किए थे। 

1.21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की बात कही गई थी। एक साल बाद जब निवेश को धरातल पर उतारने की बारी आई तो 2.26 लाख करोड़ में महज 9138 करोड़ रुपये का निवेश तैयार हो सका। करीब 2.16 लाख करोड़ रुपये का निवेश के लिए जमीन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार का कहना है कि कई एमओयू ऐसे हैं, जिनके निवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुछ सुझाव आए हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है। दूसरे चरण में उन्हें शामिल किया जाएगा।

3000 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव

जिन 158 एमओयू का भूमि भूजन होगा उनमें 1 करोड़ से 3000 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव हैं। बीएन ग्रुप उद्यान विभाग में 3000 करोड़ का निवेश करेगा। यह सबसे बड़ा निवेश होगा। चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में 1100 करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनके अलावा 150 से अधिक प्रस्तावों में 1 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक निवेश प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें