आगरा। अग्रवाल संगठन कमला नगर की साधारण सभा की बैठक आठ मार्च दिन रविवार को सुबह नौ बजे महाराजा अग्रसेन सेवा सदन अग्रसेन मार्ग, कमला नगर में आयोजित की जाएगी।
महामंत्री असित मित्तल ने बताया कि बैठक में संगठन की गतिविधियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी साधारण सदस्यों से संस्था हित में अपने अमूल्य सुझाव देने के लिए उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।