फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: होली उत्सव के कार्यक्रमों ने निकाला ट्रैफिक का दम, आगरा में दिनभर रेंगते रहे वाहन; घंटों फंसे लोग

Thu, 26 Feb 2026 03:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना किनारा रोड पर होली कार्यक्रमों के कारण दिनभर वाहन रेंगते रहे, जबकि फतेहाबाद रोड और माल रोड पर भीषण जाम लगा रहा। मेट्रो बैरिकेडिंग और शादी समारोहों के चलते शहर के कई इलाकों में लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
यमुना किनारा रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना किनारा रोड पर बुधवार को जीवनी मंडी से श्मशान घाट तक दिन भर वाहन रेंग-रेंग कर चले। वहीं फतेहाबाद रोड, माल रोड पर भी जाम से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन


यमुना किनारा रोड पर मंदिर में होली और फाल्गुन संबंधित कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इससे भीड़ और वाहनों का दबाव है। इसका असर जीवनी मंडी से श्मशान घाट और वाटरवर्क्स की ओर के मार्ग पर पड़ रहा है। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर निकले। एमजी रोड पर हरीपर्वत, सेंट जोंस, रावली, धौलपुर हाउस और साईं की तकिया पर मेट्रो की बैरिकेडिंग की वजह से वाहन धीमी गति से निकल सके। 

फतेहाबाद रोड और माल रोड पर रोजाना की तरह वाहनों के दबाव से जाम लगा। रात के समय शादी समारोहों की वजह से शास्त्रीपुरम, अवधपुरी, फतेहाबाद रोड, शाहगंज, बोदला, सिकंदरा आदि जगहों पर वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें