फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फ्रेंचाइजी के ट्रायल में दमखम दिखा रहे आगरा के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) के चौथे संस्करण का आगाज 14 अगस्त से कानपुर में होगा। लीग शुरू होने से पहले प्रदेश की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने नई प्रतिभाओं की तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग शहरों में ट्रायल हो रहे हैं, शहर के खिलाड़ी दूसरे शहरों में जाकर अपने खेल का दमखम दिखा रहे हैं, ताकि वे यूपीपीएल का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन

यूपीपीएल अब उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुका है। लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को न सिर्फ प्रदेश स्तर पर पहचान मिलती है, बल्कि आईपीएल और बड़े घरेलू टूर्नामेंटों तक पहुंचने का रास्ता भी खुलता है। यही वजह है कि आगरा के क्रिकेटरों में इस बार लीग को लेकर खासा उत्साह है।
इन दिनों गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रा, मेरठ मावेरिक्स, नोएडा किंग्स के अलावा कानपुर और लखनऊ की फ्रेंचाइजी भी अपने-अपने स्तर पर ट्रायल आयोजित कर रही हैं। कुछ टीमों के ट्रायल पूरे हो चुके हैं, कुछ के ट्रायल जल्द होने हैं। वहीं, शहर के क्रिकेट मैदानों और अकादमियों में पिछले कई सप्ताह से तैयारियां जोरों पर हैं। खिलाड़ी सुबह-शाम नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं। कोच भी खिलाड़ियों की तकनीकी कमियों को दूर कर उन्हें ट्रायल के अनुरूप तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें