आगरा। नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में 22 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आगरा जिले की बालक एवं बालिका वर्ग की यूथ टीम का चयन 6 जुलाई को शाम 4:30 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। चयन के बाद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव डॉ. हरि सिंह और आगरा बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि चयन प्रक्रिया में वही बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 अथवा उसके बाद का हो। खिलाड़ियों को चयन के समय अपना जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।