फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्व मंच पर चमकेगा आगरा का लाल, टीम में अप्रतिम का चयन

Sat, 13 Jun 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अप्रतिम भदौरिया
विज्ञापन
आगरा। बाह तहसील के क्वारी गांव के होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम भदौरिया ने आगरा को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। अप्रतिम का चयन चीन में आयोजित होने वाले अंडर-18 वॉलीबॉल विश्व कप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। रांची में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और चयन प्रक्रिया के बाद भारतीय टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

अप्रतिम वर्तमान में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में कोच विमल के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखार रहे हैं। अप्रतिम ने अपने शानदार खेल, ऊंची छलांग, मजबूत स्मैश और बेहतर समन्वय से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। पिता अमित भदौरिया ने कहा कि बेटे का विश्व कप के लिए चयन गर्व का विषय है। उम्मीद है कि अप्रतिम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें