आगरा। शहर में बुधवार को दिनभर धूप रही। इससे लोगों ने राहत ली, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट ने रिकॉर्ड कायम किया। मंगलवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान में झांसी दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तीव्र से अति तीव्र ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को घना कोहरा भी छा सकता है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ था। 10 बजे तक आसमान में सूरज निकल आया। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम करीबन 4 बजे तक धूप रहने से लोगों ने राहत महसूस की। लोग दिन भर घर के बाहर, बालकनी और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। वहीं शाम को सूर्यास्त के बाद बढ़ी गलन से लोग ठिठुरते नजर आए।
बुधवार को धूप निकलने के बाद शहर का अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 5.6 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद शनिवार को बौछार पड़ने की संभावना है।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 22.2
न्यूनतम तापमान- 5.6
सूर्योदय- 5:58
सूर्यास्त- 5:51
एक्यूआई- 95
-
टॉप 5 ठंडे शहर
शहर न्यूनतम तापमान
आगरा 5.6
झांसी 6.4
अलीगढ़ 7.6
मुरादाबाद 8
गौतमबुद्ध नगर 8.7