फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काउंटी क्रिकेट में फिर गूंजेगा आगरा का नाम, राहुल चाहर इंग्लैंड रवाना

विज्ञापन
राहुल चाहर
विज्ञापन
आगरा। आगरा के अंतरराष्ट्रीय लेग स्पिनर राहुल चाहर एक बार फिर इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी फिरकी का जादू बिखेरने के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार सुबह राहुल दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां से उन्होंने देर रात इंग्लैंड की फ्लाइट पकड़ी। राहुल इस सीजन में काउंटी क्रिकेट की मजबूत टीम सरे का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले वर्ष अपने पहले ही काउंटी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने इंग्लैंड के में खास पहचान बनाई थी। इसी प्रदर्शन के दम पर सरे ने लगातार दूसरे वर्ष उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

पिता देशराज चाहर ने बताया कि राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम चरण के मुकाबलों में सरे के लिए खेलेंगे। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि भारतीय लेग स्पिनर अपनी विविधता और अनुभव के दम पर सरे के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। पिछले सीजन में राहुल ने सरे के लिए पदार्पण करते हुए हैम्पशायर के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी पारी में 51 रन देकर आठ विकेट लेने का उनका प्रदर्शन लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें