आगरा। हरियाणा के करनाल में आयोजित फिट इंडिया कार्निवल में आगरा के मलखंभ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। खेल प्रशिक्षक डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि हैरतअंगेज प्रदर्शन के बाद फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर अंकित मैनपुरिया ने उन्हें सम्मानित किया। प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में सुजल राणा, शिवम, अमन, विनय सहित एमडी जैन इंटर कॉलेज एवं ललित सरस्वती इंटर कॉलेज के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रशिक्षक अभिषेक ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एमडी जैन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, प्रबंधक अखिल बरौलिया, डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, विमलेश कुमार जैन, प्रबंधक रूपेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने बधाई दी है।