फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ में आगरा का दमदार प्रदर्शन, पहले दिन जीते चार स्वर्ण पदक

Sat, 20 Jun 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट राज्य चैंपियनशिप के पहले दिन आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर जिला पेंचक सिलाट संघ की आगरा इकाई में खुशी का माहौल है। प्री-टीन वर्ग में हिमाक्षी, अंडर-40 किलोग्राम वर्ग में तबरीशा, प्री-टीन अंडर-28 किलोग्राम वर्ग में देविक और अंडर-55 किलोग्राम वर्ग में उम्मीद ने स्वर्ण पदक जीता। जिला पेंचक सिलाट संघ आगरा की सचिव किरण कश्यप ने कहा कि खिलाड़ियों ने पहले ही दिन जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह जिले में पेंचक सिलाट के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि राज्य चैंपियनशिप के आधार पर चयनित वरिष्ठ खिलाड़ी शिलांग में राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर खिलाड़ी नासिक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें