फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यार्थियों के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी जोंस लाइब्रेरी

विज्ञापन
जॉन्स लाइब्रेरी
विज्ञापन
आगरा। पालीवाल पार्क स्थित ऐतिहासिक जोंस लाइब्रेरी का कायाकल्प अब अंतिम चरणों में है। इस पर नगर निगम लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसमें लिटरेरी वॉल और ओपन एयर थिएटर आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसकी मूल वास्तुकला और पुरानी पहचान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। पुनर्विकास के बाद लाइब्रेरी साहित्य प्रेमियों और कलाकारों के लिए पसंदीदा स्थान होगी।
विज्ञापन

यहां एक साहित्यिक दीवार बनाई जा रही है, जो आगरा और आसपास के प्रमुख साहित्यकारों और विद्वानों को समर्पित होगी। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाटकों के लिए ओपन एयर थिएटर और युवाओं की रचनात्मकता के लिए ओपन माइक स्पेस भी विकसित किया जा रहा है, जहां कविता पाठ और साहित्यिक संवाद हो सकेंगे। रात के लिए विशेष फसाड लाइटिंग लगाई जा रही है। पाठकों और पर्यटकों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है। आधुनिक कैफेटेरिया, स्वच्छ शौचालय ब्लॉक और पढ़ने के लिए नए फर्नीचर व डेस्क की व्यवस्थाएं होगी। म्यूजियम गैलरी के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है ताकि विजिटर्स को बेहतर अनुभव मिल सके। इस पूरे निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए किसी भी हरे पेड़ को काटा नहीं गया है।
नगर निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जोंस लाइब्रेरी के प्रोजेक्ट में भवन की मूल वास्तुकला को छेड़े बिना उसे अंदर से मजबूत बना रहे हैं। यहां ओपन एयर थिएटर, कैफेटेरिया और साहित्यिक गतिविधियों के लिए जगह को विकसित किया जा रहा है ताकि यह विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए एक प्रेरणादायक स्थल बन सके। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें