आगरा। क्रिकेट में आगरा के खिलाड़ियों की मौजूदगी बढ़ रही है। इस बार आईपीएल 2026 में शहर के चार खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। देश के उभरते क्रिकेट केंद्रों में शुमार हो चुके आगरा से तेज गेंदबाज दीपक चाहर, स्पिनर राहुल चाहर, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल और कार्तिक शर्मा को आईपीएल में फिर मौका मिला है।
आईपीएल में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर बरकरार रखते हुए भरोसा दिखाया है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को राजस्थान रॉयल्स ने भविष्य की नींव मानते हुए अपनी टीम में बनाए रखा है। लेग स्पिनर राहुल चाहर को मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। राहुल ने इस साल काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा की युवा सनसनी विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। इन खिलाड़ियों से पहले आगरा से क्रिकेटर केके उपाध्याय और तजिंदर ढिल्लन भी आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
आगरा के खिलाड़ी
आगरा के खिलाड़ी