खेरागढ़। विकास खंड की पंचायत खानपुर के मजरा गढ़ी में मुख्य चौपाल पर टीटीएसपी लगी है। यह टंकी बहुत पहले बनी थी जो अब जर्जर हो चुकी है। इससे गंभीर हादसे की आशंका है। ग्रामीणों ने टंकी की मरम्मत करवाने की मांग की है।ग्रामीण उदय सिंह ने बताया कि टंकी के कमरे की दीवारें ईंटें और प्लास्टर हटने से टूट रही हैं। कई बार ग्रामीणों ने मरम्मत भी कराई है। प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद