फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुनिया की दिग्गज गेंदबाजों के बीच चमक रहीं आगरा की दीप्ति

विज्ञापन
दी​प्ति शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में ताजनगरी की दीप्ति शर्मा का जलवा बरकरार है। दुनिया की दिग्गज गेंदबाजों के बीच अपनी जगह बनाए रखने वाली भारतीय ऑलराउंडर आईसीसी की टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में भी वह नौवें स्थान हैं।
विज्ञापन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी 817 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि दीप्ति शर्मा 754 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में योगदान देने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम की भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल किया है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में चौथे और एकदिवसीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि दीप्ति ने अपने प्रदर्शन से ताजनगरी का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां शहर के युवा क्रिकेटरों को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
दीप्ति के भाई एवं कोच सुमित शर्मा ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति समर्पण की अहम भूमिका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाए रखने के लिए तकनीक के साथ मानसिक मजबूती भी जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें