फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा की बेटियों ने पेंचक सिलाट में जीते चार पदक

विज्ञापन
पेंचक सिलाट
विज्ञापन
आगरा। लेह-लद्दाख में आयोजित 10वीं पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में आगरा की बेटियों ने चार पदक जीते। कलात्मक गांडा स्पर्धा में दीक्षा शर्मा और तनिषा कश्यप की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। रचनात्मक एकल स्पर्धा में तनिषा ने रजत पदक अपने नाम किया। टांडिंग फाइट में दीक्षा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि वर्षा गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। इस तरह दीक्षा के खाते में दो स्वर्ण, तनिषा के नाम एक स्वर्ण और एक रजत और वर्षा ने एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलाट निर्णायक एवं प्रशिक्षक डॉ. किरण कश्यप के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। दीक्षा शर्मा श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। तनिषा कश्यप दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। वहीं वर्षा गुप्ता वाणिज्य में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा होने के साथ जेआरएम इंटरनेशनल स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष मोहित बंसल, उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसपाल सिंह और सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें