त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में तीन दिन बाद भी 51 जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित नहीं हो सके। रात 10 बजे तक 33 वार्ड के परिणाम आए। जिनमें 14 वार्ड में भाजपा समर्थित, सात में बसपा, छह में सपा और छह में निर्दलीय प्रत्याशी जीत गए हैं।
15 ब्लॉकों में मतगणना खत्म हो चुकी है। मंगलवार को दिनभर टेबुलेशन चार्ट की स्क्रूटनी हुई। इसके बाद एक-एक कर प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सुबह 10 बजे से ही विजयी प्रत्याशियों का कलक्ट्रेट पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर इंतजार के बाद उन्हें शाम 6 बजे तक प्रमाणपत्र जारी हो सके। 18 वार्ड का अधिकृत नतीजे रात 10 बजे तक घोषित नहीं हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह ने बताया कि ब्लॉक वार टेबुलेशन चार्ट व स्क्रूटनी चार्ट प्राप्त नहीं होने के कारण परिणाम घोषित करने में विलंब हो रहा है।
जिला पंचायत चुनाव परिणाम: मथुरा में बसपा सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा और रालोद दूसरे नंबर पर