फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दोस्ती करने का दिया ऑफर, ठुकराने पर शोहदे ने की ऐसी ओछी हरकत

Sun, 11 Feb 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अागरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला पर एक युवक दोस्ती का दबाव बना रहा है। महिला के घर में तीन दिन पहले तोड़फोड़ की। महिला की पिटाई भी लगाई। पीड़िता ने शनिवार को एसपी सिटी आफिस में शिकायती पत्र दिया। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला का कहना है कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है, उसकी दो बेटियां हैं। तीन साल पहले वह शाहगंज क्षेत्र के एक मकान में किराये पर रहती थी। मकान के पड़ोस में रहने वाला युवक उसे परेशान करता था। 

आए दिन दोस्ती करने का दबाव बनाता था, उसने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद युवक हरकत करने लगा। इससे तंग आकर महिला ने मकान खाली कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फरवरी को युवक उसके घर पर आया। महिला और पति को पीटा। घर में तोड़फोड़ कर दी। लोगों के आने पर भाग गया। युवक धमकी देकर गया है।

इससे महिला का परिवार दहशत में है। पुलिस से शिकायत करने पर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने शनिवार को एसपी सिटी से शिकायत की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें