फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी को हरा आगरा बना हॉकी का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान पर चल रही 13वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन वर्ष 2022 की तीन दिवसीय महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में आगरा ने मैनपुरी को 4-2 वहीं महिला वर्ग में अलीगढ़ ने मैनपुरी को पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें अलीगढ़ की टीम ने मैनपुरी की टीम को पराजित किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में मैनपुरी की टीम दो गोल से आगे रही। दूसरे हाफ में आगरा की टीम ने बढ़त बनाते हुए चार गोल कर 4-2 से जीत हासिल की। समापन समारोह में पहुंचे आईजी नचिकेता झा ने विजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस कप्तान कमलेश दीक्षित, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार, कोतवाल विक्रम सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सेंगर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें