फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में आगरा को पांच पदक मिले

विज्ञापन
स्विमिंग चैंपियनशिप 
विज्ञापन
आगरा। 5वीं राष्ट्रीय फ़िन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन कर्नाटक के मंगलूरू में किया गया। यहां आगरा के तैराकों ने दो स्वर्ण, तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि पुरुष-बालक वर्ग में अमर अवस्थी ने 50 मीटर सरफेस फ्री स्टाइल व 50 मीटर अपनिया में गोल्ड मेडल प्राप्त कर 22 सेकंड का नया नेशनल रेकॉर्ड बनाया। अभिषेक कुमार ने 100 मीटर सरफेस फ्री में कांस्य पदक जीता। महिला-बालिका वर्ग में कुमकुम गुप्ता ने 100 मीटर बाईफिंस में कांस्य पदक जीता, वहीं, रुद्राक्षी राठौर ने 100 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रशस्ति राठौर और रामकृष्ण ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तैराकी संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, विनय बोस, जिला तैराकी संघ आगरा अध्यक्ष राहुल पालीवाल, उमेश शर्मा, सतीश, प्रवीण ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें