फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बाइकर्स का हौसला देख आप बन जाएंगे फैन, शानदार बाइक से निकली हैं इन देशों के भ्रमण पर

Sat, 07 Apr 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महिला बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला
भारतीय हों या विदेशी सैलानी, सभी को अतुल्य भारत का संदेश देने के लिए तेलंगाना की चार महिला बाइकर्स 11 फरवरी से सात देशों की यात्रा पर निकली हैं। 57 दिन के सफर में वह 17 हजार किमी की दूरी तय कर वापस हैदराबाद लौटेंगी। गुरुवार को चारों बाइकर्स आगरा आईं और ताजमहल का दीदार किया। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला
शाम को वह आगरा के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं। रोड टू मीकोंग, वूमन मोटर साइकिल एक्सपिडीशन अभियान के तहत तेलंगाना की शिल्पा, प्रिया बहादुर, जय भारती और सुजयन शांति 57 दिन की यात्रा पर निकली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
महिला बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर सवार होकर वह म्यांमार, बांग्लादेश, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम और भारत के 19 वर्ल्ड हेरिटेज साइट और 35 यूनेस्को साइट का भ्रमण कर रही हैं। बाइकर प्रिया बहादुर ने ताजमहल के दीदार के बाद कहा कि यह अद्भुत है। 

4 of 5
महिला बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना पुलिस में तैनात सुजयन शांति ने कहा कि वह तेलंगाना का परिचय पड़ोसी देशों से करा रही हैं। इन बाइकर्स में शिल्पा टूर कंसलटेंट हैं तो प्रिया एजूकेशन कंसलटेंट, जय भारती आर्किटेक्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला
आगरा में उनकी यात्रा में यूपी टूरिज्म के उपनिदेशक दिनेश कुमार ने सहयोग दिया। शिल्पग्राम में चारों बाइकर्स का स्वागत किया गया। उनके साथ आठ सदस्यीय दल भी चल रहा है जो वीडिया शूटिंग कर डाक्यूमेंटरी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें