फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशी के नर्क से निकली लड़कियों को मिलेगी नई जिंदगी, पुलिस करेगी ये काम

Sat, 07 Apr 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी बाजार के कोठे पर पकड़ी गईं नौ लड़कियों और एक संचालिका को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी नौ लड़कियों को नारी निकेतन, जबकि संचालक को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को रेस्क्यू फाउंडेशन और नेपाल की माइती संस्था ने पुलिस की मदद से कश्मीरी बाजार में छापा मारा था। एक कोठे पर नौ लड़कियां मिली थी। कोठा संचालिका भी पकड़ी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों में पांच नेपाल की थी। उन्हें आगरा में लाकर बेचा गया था। इस मामले में सीओ छत्ता संजय ने मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को लड़कियों और कोठा संचालिका को कोर्ट में पेश किया गया। 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों को नारी संप्रेक्षण गृह में रखने के आदेश दिए। वहीं कोठा संचालिका को जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर थाना छत्ता ने बताया कि लड़कियों के घर का पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संस्था की मदद से उनके मां-बाप से भी संपर्क किया जाएगा। इसके बाद बाद में कोर्ट के आदेश पर इन सभी लड़कियों को उनके घर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें