फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिनों तक लखनऊ नहीं यहां से चलेगी UP की सरकार

Mon, 19 Feb 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
23 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। यहां 24 फरवरी को बरसाना में होली खेलेंगे। इन दो दिन के दौरान उत्तर प्रदेश की सरकार मथुरा रहेगी। इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। खासकर बरसाना को सजाने संवारने में प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन


अयोध्या में दीवाली के बाद अब मथुरा में होली को खास बनाने की तैयारी हो रही है। इस दौरान यहां दो दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। उनके साथ पूरी सरकार नजर आएगी। 

23 फरवरी को मुख्यमंत्री मथुरा आ जाएंगे। यहां वेटरनेरी विवि में सांसद हेमामालिनी द्वारा आयोजित होने वाले ब्रज होली रसोत्सव में शामिल होंगे। 

रात्रि विश्राम मथुरा में ही करेंगे। 24 फरवरी को बरसाना में लठामार होली खेलेंगे। यहां उनके साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मंत्री रहेंगे।

मुख्यमंत्री के होली पर आगमन के मद्देनजर बरसाना को सजाया संवारा जा रहा है। राधारानी की नगरी को स्वच्छ बनाने में प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रियाकुंड में जल भर दिया है। यहां से श्रीजी मंदिर जाने वाला रास्ता दुरुस्त कर दिया गया है। 

माताजी गोशाला के मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। बिजली के खंभे और तार बदले जा रहे हैं। राधाबिहारी इंटर कालेज को भगवा रंग में रंग दिया है। बरसाना के 21 मंदिरों को लाइट और फूलों से सजाने की तैयारियां शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लिए विश्राम स्थल की तलाश

प्रशासनिक अफसर तैयारियों को लेकर बरसाना में डेरा डाले हुए हैं। रविवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बरसाना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इस दौरान एडीएम कानून व्यवस्था, एसडीएम डीपी सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम को लेकर भाग दौड़ शुरू कर दी है। 

मथुरा रिफाइनरी, वेटरनेरी विवि और पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस को मुख्यमंत्री के विश्राम स्थल के रूप में देखा गया है। बताया जा रहा है कि हेमामालिनी का वेटरनेरी में कार्यक्रम है, इसलिए मुख्यमंत्री वेटरनेरी में रुक सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें