आगरा में पालतू कुत्ते के हमले से परेशान होकर एक महिला ने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के सुनवाई न करने पर आस्था नगर कॉलोनी निवासी मीना ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी तेजवीर ने एक कुत्ता पाल रखा है जो आए दिन लोगों और दूसरे पालतू जानवरों पर हमला करता है। 3 जून को उनके कुत्ते ने बेटे को काट लिया। उससे पहले भैंस को काट लिसा था, भैंस की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि 27 जून की रात कुत्ते ने फिर उनके साथ बेटे पर भी हमला किया। कुत्ते को बांधने के लिए कहा तो भूरी, तेजवीर, सौरभ और गौरव लाठी-डंडे लेकर आ गए। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।