फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ को न आई शर्म: बाथरूम में नहा रही थी विवाहिता, अंदर आ गया पापी...गंदे इरादे न हुए पूरे; तो लगाया करंट

Tue, 03 Nov 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में जेठ पर छेड़छाड़ और करंट लगाने की कोशिश का आरोप है; पति, ससुर, जेठ और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
बाथरूम सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की शिकायत की है। सिकंदरा थाने में विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी युवती की शादी दिसंबर, 2025 में सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। ताने देते हुए कई बार पिटाई की गई। 2 मई 2026 को जेठ बाथरूम में घुस आया और उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकाया।

आरोप लगाया कि शिकायत पर ससुराल वालों ने उसके हाथों में बिजली के तार बांधकर करंट लगाया और जान से मारने की धमकी दी। 12 जुलाई को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें