आगरा में अधिकतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे रात का पारा भी कम हुआ है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में मौसम फिर बदल रहा है। शनिवार को हल्के बादल छाए रहे, सर्द हवा भी चली। इससे तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस पारा कम हो गया। इससे दोपहर में भी लोगों को ठंड लगी। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर में तापमान में और कमी आ सकती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके अगले दिन ही सुबह हल्का कोहरा रहा। 11 बजे के बाद हल्के बादल से छाने लगे। धूप ने भी लुकाछिपी की। इससे अधिकतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे रात का पारा भी कम हुआ है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने ऐसे ही मौसम चार दिसंबर तक रहने के आसार जताए हैं। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।